फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police engaged in tracing the accomplices of the killer

भट्ठा मजदूर की हत्या मामले का नहीं उठ सका पर्दरा

Thu, 12 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in tracing the accomplices of the killer
मुस्करा। भट्ठा मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस अब आरोपी के साथियों का पता लगाने में पसीना बहा रही है। पुलिस का मानना है कि मजदूर की हत्याकर उसका शव टीले में दबाना अकेले आरोपी ठेकेदार का काम नहीं हा सकता है। हो न हो वारदात में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनका नाम सामने लाने के लिए स्वयं एसपी कमलेश दीक्षित ने भी बुधवार को आरोपी ठेकेदार से पूछताछ की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के शिवनी गांव के मजरा नत्थूपाल के डेरा में मिट्टी के टीले में उपरहका निवासी छह माह से लापता भट्ठा मजदूर मूलचंद्र निषाद का शव मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया था। परिजनों ने भट्ठे के ठेकेदार रामबाबू राजपूत पर ही हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों के मुताबिक ठेकेदार से मूलचंद्र ने 75 हजार रुपये उधार लिए थे, रुपये न लौटाने पर ही ठेकेदार ने मूलचंद्र की हत्या की है। पुलिस ने रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन

मृतक मूलचंद्र की पत्नी सुमन व बेटे हरगोविंद का कहना है कि आरोपी भट्ठा ठेकेदार ने पिता को बतौर पेशगी 75 हजार रुपये दिए जाने की उन्हें कोई जानकारी पहले नहीं थी। आरोपी मृतक को घर से अपने साथ ले गया था। तबसे वह लौटकर घर नहीं आए। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि नामजद आरोपी ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। कहा कि हत्याकांड के पीछे और भी छुपे रहस्य उजागर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed