{"_id":"62683904af9df876446fa292","slug":"police-caught-truck-hamirpur-news-knp693482823","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल सहित चोरी गए ट्रक को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल सहित चोरी गए ट्रक को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जालसाजी कर ट्रक सहित उसमें लदे 1915 गत्ते साबुन को चोरी कर ले जाने के मामले में सुमेरपुर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रक व माल बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को ट्रांसपोर्ट इंडिया 3 पीएल के ब्रांच मैनेजर व कानपुर के किदवई नगर निवासी रमेश मिश्र ने सुमेरपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि 15 अप्रैल को ट्रक हिंदुस्तान लीवर फैक्टरी से 1915 गत्ते साबुन को लोड कर हाजीपुर (बिहार) के लिए भेजा गया था। इसे 18 अप्रैल को पहुंचना था, लेकिन 24 अप्रैल तक नहीं पहुंचा। आरोप लगाया कि जालसाजी कर ट्रक व उसमें लदे संपूर्ण माल को चोरी कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
25 अप्रैल को थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने पतारा मोड़ के पास से ट्रक सहित माल बरामद किया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें कानपुर नगर के थाना साढ़ केे पासीखेड़ा निवासी तनु उर्फ सुखेंद्र सिंह, कानपुर देहात थाना भोगनीपुर के हरचरन पुरवा निवासी अभिषेक सिंह, जिला फतेहपुर के थाना बकेवर के भोगनीपुर निवासी अभिषेक सिंह यादव व जिला चंदौली के थाना सैय्यदराजा के परेवा गांव निवासी जयप्रकाश शामिल हैं। जबकि पांचवां आरोपी फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाने के महुलिया गांव निवासी सह चालक रोहित यादव फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।