{"_id":"13e43cc96a2069e59716b9e6e7b071a0","slug":"police-arrested-17-gamblers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 जुआरी पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 जुआरी पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरिया में चल रहे एक जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मार कर 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लाखों की नकदी, मोबाइल, ताश की गड्डी और बाइकें बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी विजय त्रिपाठी के निर्देशन में कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष मझगवां की टीम ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बजरिया में एक घर में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि जुआ खेल रहे झांसी निवासी भरत पुत्र मंशोले श्रीवास, जुगियाना निवासी फाउंटेन पुत्र इशरार, अतरौलिया निवासी बृजेश पुत्र सीताराम सोनी, राघवेंद्र पुत्र श्याम लाल, राधेश्याम पुत्र लच्छू प्रसाद प्रजापति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा मानसिंह पुत्र रामगोपाल खेड़ा सिलाजीत, बजरिया निवासी जिलानी पुत्र सिकन्दर, मुबारक पुत्र बाबू, प्रहलाद पुत्र कृपाल, पठानपुरा मोहल्ला निवासी अनिल सिंह पुत्र मदन पाल, जितेंद्र पुत्र रामकिशोर, देवेंद्र सोनी पुत्र नारायण दास सोनी, भगवान दास पुत्र मकुंदी लाल, नईम पुत्र फूलखां मुगलपुरा, प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र रामस्वरूप को भी गिरफ्तार कर लिया।
फड़ से 1 लाख 53 हजार 350 रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने 3 बाइकें, 10 मोबाइल भी बरामद किए। सीओ ने बताया कि जुआ बुद्धू के घर के बाहर हो रहा था। पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।