फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pipeline leakage on Sumerpur-Banda road causes waterlogging on the road

Hamirpur News: सुमेरपुर-बांदा मार्ग पर पाइप लाइन लीकेज से सड़क पर जलभराव

Thu, 06 Nov 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pipeline leakage on Sumerpur-Banda road causes waterlogging on the road
फोटो 06 एचएएमपी 15- सुमेरपुर बांदा मार्ग में लक्ष्मी बाई तिराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से तालाब बनी सड़क। संवाद
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





भरुआ सुमेरपुर। सुमेरपुर-बांदा मुख्य मार्ग पर स्थित लक्ष्मीबाई तिराहा के पास पिछले एक सप्ताह से पानी की पाइप लाइन में हो रहे तेज रिसाव के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है। लगातार बहते पानी से सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी है। पानी के तेज बहाव और सतह पर कीचड़ जमने से वाहन चालकों को गुजरना चुनौती भरा हो गया है। दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।




लक्ष्मीबाई तिराहे के पास के निवासी पिंटू यादव, अवध पांडे, रामप्रकाश शुक्ला, त्रिभुवन शिवहरे आदि लोगों ने बताया कि लीकेज की सूचना कई बार जल संस्थान को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं, मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल लीकेज को सुधारने एवं सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि उन्हें लीकेज की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को मौके पर जाकर देखेंगे और लीकेज को दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed