{"_id":"69dd3cf95cbd4a838e09e757","slug":"pipeline-broke-during-pole-shifting-water-supply-to-22-villages-disrupted-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-124288-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पोल शिफ्टिंग के दौरान पाइपलाइन टूटी, 22 गांवों की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पोल शिफ्टिंग के दौरान पाइपलाइन टूटी, 22 गांवों की जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तेज फोर्स के साथ निकलकर बर्बाद होता पानी।
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा श्रीनगर में गिलिंदा मंदिर के पास फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही कंपनी ने बिजली के पोल शिफ्टिंग के दौरान नमामि गंगे परियोजना की पाइपलाइन तोड़ दी। मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के 22 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से लोगों को दिक्कत हो रही है। टूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से धवर्रा-सिजवाहा ग्रामीण पेयजल योजना का संचालन किया जाता है। पेयजल आपूर्ति के लिए बांध से पाइपलाइन डाली गई है जबकि शमशेरा-फुटेरा गांव में जल शोधन संयंत्र लगाया गया है। इसी पाइप लाइन से श्रीनगर क्षेत्र के 22 गांवों को पेयजल आपूर्ति दी जाती है। रविवार की रात फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से बिजली के पोल की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा था तभी जेसीबी से मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पानी बहकर बर्बाद होता रहा और टंकियां नहीं भर सकीं।
ढिकवाहा, बसौरा व रहेलिया की टंकी से चार-चार गांवों, पचपहरा और डिगरिया की टंकी से तीन-तीन गांवों और श्रीनगर व भंडरा की टंकी से दो-दो गांवों को पानी की आपूर्ति दी जाती है। टंकी न भरने से इन गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति के प्रोजेक्ट मैनेजर रवि द्विवेदी का कहना है कि पाइपलाइन टूटने से सात ओवरहेड टैंक में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। फोरलेन सड़क का निर्माण करा रही कंपनी को इसकी सूचना दे दी गई है। बांध से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है। ताकि किसानों के खेतों में पानी जमा न हो सके।