{"_id":"58ebc8364f1c1b9e36cf5ab8","slug":"pet-dog-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू कुत्ते को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू कुत्ते को गोली से उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:30 PM IST
प्रतीकात्मक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मीरा तालाब के निकट पालतू कुत्ते को एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। जिससे कुत्ते की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मीरा तालाब के निकट रहने वाले मोंटी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पालतू कुत्ता हरदौल मंदिर के चबूतरे पर लेटा था। तभी सोमवार को सुबह करीब आठ बजे हुसैनगंज निवासी सिजाउद्दीन निकला और दोनाली बंदूक से कुत्ते को गोली मार दी। इस पर भाजपा नेता सहित अन्य लोग मोंटी सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। कोतवाली में दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। पुलिस ने कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसकारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।