{"_id":"57c32f2c4f1c1b2b3cd4ee27","slug":"people-flocked-to-the-competition-aroused-was-bursting-pitcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटकी फोड़ प्रतियोगिता में लोगों का उमड़ा हुजूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में लोगों का उमड़ा हुजूम
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में लोगों का उमड़ा हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
बलदाऊ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रिद्म एकेडमी के बालक वर्ग के बच्चों ने 25 सेकेंड में 20 फिट ऊंचाई पर टांगी गई मटकी को फोड़ कर पहला स्थान पाया। कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रिद्म एकेडमी के बच्चों ने गणेश स्तुति प्रस्तुत कर की। सुमेरपुर के कीर्तन गायक विद्या ने भजन व लोगगीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उजनेड़ी से आई कीर्तन मंडली प्रमुख मुकेश ने कृष्णलीला पर आधारित भजन सुनाया। सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज के बच्चों ने कैसेट पर कत्थक, भरतनाट्यम आदि प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 महिलाओं का मां यशोदा के रुप में मंच पर आना रहा। मंच के सामने बने रैंप पर चलना व तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल प्रमुख जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्या आशा निगम के सवालों के कई जवाबों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके साथ ही कृष्ण लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रविवार की शाम मुख्यालय के आकिल तिराहे पर दही हांडी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया।
सबसे पहले मौदहा की टीम ने दही हांडी मटकी 40 सेकेंड में फोड़ी। इसके बाद रिदम एकेडमी के बालकों ने द्वारा 25 सेकेंड में यही कार्य किया गया। इसके बाद मेरापुर के बालकों द्वारा 30 सेकेंड में, स्काउट गाइड के बालकों द्वारा 28 सेकेंड में मटकी फोड़ी। बालिकाओं में मात्र रिदम एकेडमी की बच्चियों ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने 34 सेकेंड में मटकी फोड़ी। बालकों वर्ग में रिदम एकडेमी प्रथम, स्काउट गाइड द्वितीय, मेरापुर की टीम को तीसर स्थान दिया गया। परिणामों की घोषणा जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया ने की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप निषाद ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की आयोजिका डा.श्रेया ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विटोल निषाद व कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष माया बाल्मीकि, एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति, कुलदीप निषाद, तेजबहादुर मिश्रा, डा.एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।