फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Peanut farmers angry over convenience fee

Hamirpur News: सुविधा शुल्क पर भड़के मूंगफली किसान

Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Peanut farmers angry over convenience fee
कुलपहाड़ (महोबा)। जिले के सरकारी खरीद केंद्र अकौना में कई दिन से किसानों के मूंगफली लदे ट्रैक्टर केंद्र में खड़े हैं लेकिन खरीद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम अनुराग प्रसाद को ज्ञापन देकर किसानों की समस्या बताई।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अशोक राजपूत के नेतृत्व में जिला सचिव बृजेंद्र सोनकिया, सुशांत यादव, मानबहादुर, तुलसीदास, साधुराम, वीर सिंह, मनमोहन आदि ने सोमवार को तहसील पहुंच खरीद केंद्रों में चल रही मनमानी का विरोध जताया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि अकौना खरीद केंद्र में किसानों के पांच दिन से मूंगफली से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़े हैं। किसानों से सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। सुविधा शुल्क न देने पर उनकी तौल नहीं कराई जा रही है। जो लोग सुविधा शुल्क दे रहे हैं उनकी मूंगफली खरीदी जा रही है। उन्होंने मूंगफली खरीद की जांच कराने और किसानों की मूंगफली प्राथमिकता से खरीदे जाने की मांग की है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed