{"_id":"62910ef95638f52314395e31","slug":"payment-will-be-made-with-the-approval-of-panchayat-assistant-hamirpur-news-knp699207248","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलेगी मनमानी, सचिवालय में पंचायत सहायकों के माध्यम से होगा भुगतान 15-48-08","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलेगी मनमानी, सचिवालय में पंचायत सहायकों के माध्यम से होगा भुगतान 15-48-08
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों का भुगतान अब पंचायत सहायकों की सहमति पर होगा। एक जून से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। जनपद में कुल 330 ग्राम पंचायतें हैं।
अभी तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का भुगतान करने के लिए सचिव और प्रधान की सहमति ही काफी थी। अब नई व्यवस्था के तहत प्रधान की उपस्थिति में पंचायत सहायक के माध्यम से ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मिनी सचिवालय में लगे कंप्यूटर में सभी फीडिंग की प्रक्रिया पंचायत सहायक पूरी करेगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले की 330 ग्राम पंचायतों में 229 ग्राम सचिवालय पूरी तरह से तैयार हैं, एक पर काम चल रहा है। अब सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के माध्यम से मिनी सचिवालय पर लगे कंप्यूटर के माध्यम से सही भुगतान संबंधी कार्रवाई होगी।