{"_id":"61d9d7a57d214048227a291c","slug":"pay-attention-to-the-safety-of-daughter-in-law-daughters-before-cow-hamirpur-news-knp6743107173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से पहले बहू बेटियों की सुरक्षा पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से पहले बहू बेटियों की सुरक्षा पर दें ध्यान
विज्ञापन
राठ में भाईचारा बनाओ सम्मेलन को संबोधित करते बाबू सिंह कुशवाहा
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। नगर के चरखारी रोड स्थित एक विवाह घर में जन अधिकार पार्टी का भाईचारा बनाओ सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने पिछड़ा, अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुटता का संदेश दिया। कहा कि गाय से पहले बहू-बेटियों की सुरक्षा पर सरकार ध्यान दे।
उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। कहा कि वह एक वर्ग की राजनीति नहीं करते। उनकी पार्टी समाज को एकजुट कर रही है। पैसों, मुफ्त की सुविधाओं में बिकने के कारण राजनीतिक उपेक्षा के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि विकास व एकता के नाम पर वोट करना है। कहा कि सत्ता में भागीदारी न होने से अनुसूचितों पर अत्याचार होने पर दरोगा से लेकर एसपी तक नहीं सुनते। मंच से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यकों को एकजुटता का संदेश दिया।
स्टे आदेश के बावजूद हो रहा निर्माण
राठ। औंता गांव की रामश्री ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी दीवार तोड़ कर दरवाजा लगा लिया। इससे पूर्व कोशिश की थी जिसका मुकदमा सिविल जज जूनियर डिवीजन में चल रहा है। न्यायालय से स्टे आदेश के बावजूद दबंगों ने दीवार तोड़ दरवाजा कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद