फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pay attention to the passengers...first push then the bus will run

Hamirpur News: यात्रीगण ध्यान दें...पहले धक्का लगाएं फिर चलेगी बस

Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pay attention to the passengers...first push then the bus will run
हमीरपुर/ राठ। रक्षा बंधन पर्व पर उप्र परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 की रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को रक्षा बंधन पर्व निशुल्क यात्रा सुविधा देने का सरकार ने ऐलान किया है। वहीं त्योहार पर बसों की तैयारी की पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई। जहां यात्री बसों में धक्का लगाते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि हमीरपुर डिपो में 59 बसों का बेड़ा है वही राठ में 80 बसों का बेड़ा है। जहां प्रदेश और देश की राजधानी समेत लोकल रुट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में बसों के गोद लेने के आदेश के बाद भी बसों की दशा नहीं सुधर सकी है। अगर रक्षा बंधन पर्व पर भी बसों का यही हाल रहा तो बहने कैसे अपने भाई की कलाई में राखी बांधने पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन

राठ
संवाद के अनुसार रोडवेज से सवारियां लेकर महोबा के लिए निकली महोबा डिपो की बस सड़क पर बंद हो गई। यात्रियों ने बस से उतर कर धक्का लगाया। तब कहीं जाकर बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर फर्राटा भर रहीं रोडवेज डिपो की जर्जर बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहीं हैं। गंतव्य के लिए डिपो से निकलने के बाद रास्ते में ही बसें बंद हो जातीं हैं। सोमवार को महोबा डिपो की बस रोडवेज से सवारियां लेकर महोबा के लिए निकली। डिपो से निकलते ही सड़क पर जाकर बंद हो गई। चालक ने काफी प्रयास किया पर बस आगे नहीं बढ़ी। बस में सवार यात्री उमस भरी गर्मी में व्याकुल हो उठे। आखिर में यात्रियों ने बस से उतर कर धक्का लगाया। तब कहीं जाकर बस स्टार्ट हुई व अपने गंतव्य को रवाना हुई। हमीरपुर डिपो के एआरएम आरके जैन का कहना है कि त्योहार के लिए तैयारी कर ली गई है। जिन बसों में कमियां हैं उनको दुरूस्त किया जा रहा है।
राठ कस्बा निवासी करिश्मा राजपूत ने बताया कि सरकार ने मुफ्त यात्रा का ऐलान तो कर दिया है लेकिन बसों की दशा भी सुधारनी चाहिए। जिससे महिलाएं समय अपने गतव्य तक पहुंच सकें।

पूजा द्विवेदी का कहना है कि बस के चालक परिचालक को यह भी निर्देश देने चाहिए कि महिलाओं को देखकर बस रोकें। कई बार निशुल्क यात्रा की वजह से महिलाओं के लिए बस रुकती ही नहीं है। वहीं बसों को दुरुस्त करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed