फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Patyora Minor torn as soon as the water of the canal came

चलते ही फटी पत्योरा माइनर

Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patyora Minor torn as soon as the water of the canal came
हमीरपुर। जनपद की सबसे अधिक 60 क्यूसेक क्षमता की पत्योरा पंप कैनाल में शुक्रवार को पानी छोड़ा गया। कुछ ही देर में पानी के दबाव से पत्योरा माइनर फट गई। हालांकि फसलों का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सैकड़ों क्यूसेक पानी की बर्बादी हो गई। वहीं टेल के आधा दर्जन गांवों में माइनर का पानी तलहटी में होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों को पानी के लिए एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रीकृष्ण निषाद ने बताया कि पंप कैनाल से पत्योरा माइनर में पानी आता है। एक किमी काली मिट्टी का एरिया आता है। पानी अधिक खोलने से माइनर फट जाती है। शुक्रवार को जैसे ही नहर चालू की गई। माइनर में पानी आते ही साइफन के पास से माइनर फट गई। जलाला निवासी किसान कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि पूरी क्षमता से पंप कैनाल चलाए जाने से गहतौली, जलाला, सुरौलीबुजुर्ग के मौजे तक रेंग रेंग कर पानी पहुंच रहा है। करीब पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई के लिए एक पखवाड़े से अधिक समय लगता है।
विज्ञापन

लघु डाल नहर के अधिशासी अभियंता एसके त्रिवेदी ने कहा गुरुवार शाम को ही पंप कैनाल चालू करा दी गई थी। कहा कि पत्योरा माइनर में किसानों द्वारा पानी अधिक छोड़ देने के कारण माइनर फटी है। कहा कि जल्द ही ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed