फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Patients breathing out on the stairs of the hospital

मरीजों को लिफ्ट की दरकार, मांग पूरी कर दो सरकार 18-00-53

Thu, 16 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Patients breathing out on the stairs of the hospital
बीमार पत्नी भूरी के साथ ओपीडी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़ता पति। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला पुरुष अस्पताल में पिछले 40 साल से लिफ्ट की सुविधा नहीं है। जिससे मरीजों को इलाज के लिए सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है। सीएमएस का कहना है कि पत्राचार के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में हर माह औसतन ओपीडी में 16 हजार मरीज इलाज कराने आते हैं। इन मरीजों में कई बुजुर्ग और गंभीर बीमार भी होते हैं। जिन्हें कठिनाई से 22 सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही इलाज मिल रहा है। क्योंकि इस अस्पताल की पुरानी लिफ्ट खराब पड़ी है और नई लगी नहीं है। महिला अस्पताल में लिफ्ट तो है लेकिन उसके संचालन की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में टिकरौली निवासी 75 वर्षीय भूरी अपने बुजुर्ग पति के साथ इलाज कराने आईं। ओपीडी तक पहुंचने के लिए उन्हें जीने की सीढ़ियां चढ़ने में काफी कठिनाई हुई। दंपती एक दूसरे का हाथ पकड़कर किसी तरह जीना चढ़कर ओपीडी तक पहुंचे। टेढ़ा निवासी 70 वर्षीय राम खिलावन खांसी व श्वांस की बीमारी से पीड़ित हैं। वह किसी तरह हांफते हुए ओपीडी तक पहुंचे। इसी तरह एक अन्य बुजुर्ग भी डंडे के सहारे कठिनाई से ओपीडी तक इलाज कराने पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डा. विनय प्रकाश का कहना है कि कई वर्ष से लिफ्ट के लिए पत्राचार कर रहे हैं, अब तक सुनवाई नहीं हुई है। जबकि सीएमओ डा. एके रावत का कहना है कि लिफ्ट के लिए वह अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

ओपीडी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़ती बीमार महिला। संवाद

ओपीडी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़ती बीमार महिला। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed