फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   pani

पाइप लाइन में लीकेज ,घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
pani
गहरौली (हमीरपुर)। गांव में पेयजल पाइप लाइन में लीकेजों से लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गौरा गांव में जल संस्थान की पहाड़ी भिटारी सामूहिक पेयजल योजना से गहरौली सहित पांच गांवों को जलापूर्ति की जाती है। लेकिन पाइप लाइन में जगह जगह लीकेज से ऊपरी मोहल्लों को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं जहां पहुंच रहा है वहां गंदा व मटमैला निकलता है। लंबे समय से लीकेज ठीक न होने से लोगों के मकान की नींव कमजोर हो रही है। ढडा मोहल्ला निवासी महिपाल राजपूत ने बताया कि बाहर सीसी रास्ते में लीकेज मकान कई जगह दरारें पड़ गई हैं।

इतना ही नहीं अंडरग्राउंड गेहूं रखने के लिए बनाई गई खंती में पानी भर गया है। यही हाल पड़ोसी महेश्वरीदीन साहू के मकान का है। ग्रामीणों ने मामले का समाधान न होते देख मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। उधर इस मामले में जल संस्थान के अवर अभियंता विश्वलेंद्र कुमार ने बताया उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इकाई में तैनात कर्मचारियों से जानकारी कर लीकेज ठीक कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed