फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Panchayat Bhawan's Meter Running Without a Connection; Village Head Files Complaint

Hamirpur News: बिना कनेक्शन दौड़ रहा पंचायत भवन का मीटर, ग्राम प्रधान ने की शिकायत

Wed, 13 May 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Bhawan's Meter Running Without a Connection; Village Head Files Complaint
मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र की बुढ़ई ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का बिजली कनेक्शन वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है लेकिन विभाग की ओर से लगातार बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इसको लेकर ग्राम प्रधान ने उपखंड अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत बुढ़ई के प्रधान जगदीश प्रसाद ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने कई वर्ष पहले पंचायत भवन में मीटर तो लगा दिया लेकिन आज तक कनेक्शन चालू नहीं किया। पंचायत भवन तक न विद्युत लाइन खींची गई और न ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इसके बावजूद लगातार बिजली बिल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली न होने से शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं जबकि शासन स्तर से पंचायत भवनों में विभिन्न सरकारी कार्य संचालित करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

प्रधान ने उपखंड अधिकारी से बिना उपयोग के भेजे जा रहे बिल निरस्त करने तथा तत्काल कनेक्शन जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उपखंड अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed