फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Out of 2100 claims of crop damage, 1600 are wrong, 500 farmers will get benefit

Hamirpur News: फसल क्षति के 2100 दावों में 1600 गलत, 500 किसानों को मिलेगा लाभ

Fri, 29 Sep 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Out of 2100 claims of crop damage, 1600 are wrong, 500 farmers will get benefit
हमीरपुर। जिले में बीते दिनों अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति जिले के 500 किसानों को मिलेगी। जबकि क्षतिपूर्ति के लिए 2100 किसानों ने कृषि विभाग व बीमा कंपनी के माध्यम से दावे पेश किए थे। सर्वे में 1600 दावे गलत पाए गए। जिसे बीमा कंपनी ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं अतिवृष्टि, ओलावृष्टि आदि से नष्ट होने वाली फसलों की क्षतिपूर्ति प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित होने पर संबंधित बीमा कंपनी की ओर से दी जाती है। इसके लिए किसानाें को फसल क्षति होने के 72 घंटे के अंदर व्यक्तिगत रूप से दावा पेश किया जाता है। इसके अलावा सामूहिक रूप से नुकसान पर सर्वे के आधार पर क्षतिपूर्ति दी जाती है। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के चलते जलभराव होने से जिले के कई किसानों की फसलें खराब हो गई। जिसे लेकर 2100 किसानों ने फसल क्षति का प्रार्थना पत्र बीमा कंपनी व कृषि विभाग को दे क्षतिपूर्ति का दावा पेश किया। बीमा कंपनी के सर्वे में 500 दावे सही पाए गए। उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि गलत दावों को निरस्त कर दिया गया है। सही पाए गए 500 दावे वाले किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed