{"_id":"5de2af8e8ebc3e54b909fdee","slug":"other-hamirpur-news-knp5292537114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैदियों के वाहन में भी लगाई जाती हथकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैदियों के वाहन में भी लगाई जाती हथकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस विभाग की एक और बड़ी लापरवाही शनिवार को दिखाई दी। विभाग के पास कैदियों को ले जाने वाले वाहन में लगाने के लिए ताला न होने पर हथकड़ी लगाकर लाया गया। जिससे कैदियों को कभी भी भागने का मौका मिल सकता है।
झांसी जिला कारागार में संगीन धाराओं में बंद कैदी को जिलाधिकारी झांसी के आदेश पर मुख्यालय के कारागार जेल में स्थानांतरण किया गया है। कैदी को जिला कारागार लाते समय झांसी पुलिस कैदी वाहन के गेट की कुंडी में ताला की जगह हथकड़ी लगाकर लेकर आई। एक ओर पुलिस विभाग के अधिकारी कैदी की सुरक्षा को लेकर ढ़िढ़ोरा पीटती है। वहीं दूसरी ओर कैदी को लाने ले जाने में इतनी बड़ी लापरवाही की जा रही है। शनिवार को पुलिस विभाग के कैदी वाहन को तमाम लोगों ने देखा।
वाहन के गेट की कुंडी में ताला की जगह हथकड़ी का प्रयोग किया गया। पुलिस की इस हीलाहवाली से कभी भी कैदी वाहन से भाग सकता है। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि झांसी जिला कारागार में एक कैदी संगीन धाराओं में बंद था। जिसे जिलाधिकारी झांसी के आदेश पर मुख्यालय के जिला कारागार में भेजा गया था। कहा कि शनिवार को कैदी को झांसी पुलिस द्वारा कैदी वाहन से लाया गया है। कहा कि जेल के बाहर वाहन के गेट में हथकड़ी लगाने की जानकारी नहीं है।