{"_id":"5da4bbea8ebc3e016e029420","slug":"other-hamirpur-news-knp5197176133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
मौदहा कस्बे में शव को तालाब से बाहर निकाल कर देखती पुलिस व भीड़।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रामनगर निवासी युवक की ओरी तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक घर का इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार और क्षेत्र में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामनगर निवासी मयंक शर्मा (20) पुत्र अखिलेश शर्मा सोमवार सुबह 11 बजे पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने शमशान घाट गया था। अंतिम संस्कार के बाद वह अकेले स्नान करने ओरी तालाब पहुंच गया। युवक ने अपनी शर्ट व मोबाइल बाहर रखकर तालाब में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। काफी देर न निकलने पर निकट ही स्नान करने वाले एक अन्य युवक यह समझा कि वह शर्ट मोबाइल छोड़कर घर चला गया है। इस पर युवक उसकी शर्ट व मोबाइल लेेकर उसके घर पहुंच गया। घर में मौजूद उसकी मां रीना को शर्ट व मोेबाइल देने पर मयंक के बारे में पूछा।
युवक के घर न आने पर मां को शंका हुई कि वह तालाब में डूब गया। तभी पड़ोसी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश के लिए उतरे। लेकिन वह गहराई पर नहीं जा सके। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने कस्बे के गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। क्योटरा मोहल्ले के माहिर तैराक ने घटना के दो घंटे बाद उसे बाहर निकाला। परिजन आननफानन में उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। शव को देख मां और बहन मानसी दहाड़े मारकर रोने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। मृतक के पिता अखिलेश शर्मा ने बताया कि वह भरूआसुमेरपुर कस्बे में सहारा बीमा कंपनी में काम करते हैं। कहा कि बेटा मयंक एक अच्छा छात्र होने के साथ ही बीए पास कर एनडीए की तैयारी कर रहा था। कहा कि उसका सपना था कि वह फौज में अफसर बन देश की सेवा करे। बताया कि उसके नाना रामलखन शर्मा भी फौज में रहे हैं।