फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Order for termination of contract of two Shikshamitras absent in training

Hamirpur News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित दो शिक्षामित्रों की संविदा समाप्ति के आदेश

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Order for termination of contract of two Shikshamitras absent in training
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित दो केंद्रों में चल रहे चार दिवसीय मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के तीसरे दिन छह कर्मी अनुपस्थित रहे। इसमें चार कर्मी अस्वस्थ होने के चलते नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

वहीं दो शिक्षामित्र बिना कारण बताए प्रशिक्षण से नदारद रहीं। प्रभारी मतदान कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी ने इनकी संविदा समाप्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मतदान कार्मिकों को ईवीएम समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित महिला महाविद्यालय व कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीते 10 मई से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रथम पाली में 288 में 287 कार्मिक व दूसरी पाली में 283 कार्मिक उपस्थित रहे। कुल छह कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर चार कार्मिकों ने अस्वस्थ होने की स्पष्ट जानकारी दी। जबकि दो शिक्षामित्र रीता सिंह बदनपुर प्राथमिक विद्यालय राठ व रमेड़ी डांडा स्थित परिषदीय विद्यालय की राजश्री कारण नहीं बता सकीं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने इनकी संविदा समाप्ति के आदेश दिए।
उपस्थित मतदान कार्मिकों को लोकसभा चुनाव को लेकर पोलिंग बूथों में सुचारू व निष्पक्ष रूप से मतदान सुनिश्चित कराए जाने के लिए सघन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक आदि ने मतदान संबंधी दायित्वों की सम्यक जानकारी प्रदान की।

महिला महाविद्यालय में परियोजना निदेशक डीआरडीएम साधना दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन श्रीवास्तव की निगरानी में प्रशिक्षण हुआ। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कार्मिकों को ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी मतदान कार्मिकों को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के तय समय से 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed