{"_id":"eef3eba76efe4c55adf6469cd843186c","slug":"only-one-complain-solved-out-of-32-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 में सिर्फ एक शिकायत का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 में सिर्फ एक शिकायत का निस्तारण
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में आई 32 शिकायतों में मौके पर सिर्फ एक का निस्तारण हो सका। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दीवानपुरा मोहल्ला निवासी संतोषी ने पड़ोस में रहने वाले बिनोद आदि द्वारा मारपीट करने की शिकायत की।
विज्ञापन
बताया कि तहरीर देेने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बहपुर गांव के दयाशंकर ने हैंडपंप लगाने की मांग की। गायत्री नगर मोहल्ला निवासी अतीक ने मस्जिद के पास बिजली के तार खींचने की मांग की। अनिल कुमार ने विद्युत तार टूटने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कसबे के सिकंदरपुरा निवासी हुसैन शाह, ख्वाजा खां और यूनिस शाह ने एडीएम से राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। जराखर गांव के जगदीश ने तारों को सही कराने तथा पठानपुरा की मुवीना ने घरों के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम, तहसीलदार परशुराम आदि रहे।
विज्ञापन