फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Online quiz game feed report

ऑनलाइन क्विज गेम खिलाने में रिपोर्ट

Tue, 08 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 08 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Online quiz game feed report

ऑनलाइन क्विज गेम चलाने की शिकायत पर मुख्यालय के अमन

विज्ञापन
शहीद मोहल्ले में मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। छापे के दौरान मौजूद लोग मौका पाकर खिसक गए। कानपुर जिला मनोरंजन कर अधिकारी की तहरीर पर दो संचालकों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

मनोरंजन विभाग कानपुर के डिप्टी कमिश्नर महेंद्र सिंह व जिला मनोरंजन अधिकारी गीता वर्मा ने मंगलवार दोपहर मुख्यालय के अमन शहीद में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन क्विज गेम कार्यालय पर छापा मारा।

कार्यालय में घुसी छापामार टीम को देख कुछ लोग खिसक गए। कमिश्नर ने एसडीएम सदर आएएस वर्मा से जानकारी ली। कुछ देर में कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।

मनोरंजन कर कमिश्नर ने बताया कि संजय जायसवाल निवासी ग्राम भंडारा उमरगंज तहसील करछना जिला इलाहाबाद के नाम लक्ष्य इंडिया क्विज गेम का लाइसेंस नंबर 163 मोहल्ला मिश्राना के नाम जारी किया गया था।

इसी लाइसेंस से प्रदीप कुमार गेम अवैध रूप से संचालित कर रहा है। जबकि संजय जायसवाल का लाइसेंस 25 अगस्त को निरस्त किया जा चुका है। ये लोग उसकी बेवसाइड का इस्तेमाल कर कार्यालय का संचालन कर रहे थे।

टीम ने मौके से एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर सेट, कूपन, रसीद बरामद की है। कमिश्नर ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे क्विज गेम संचालकों के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली प्रभारी पीके यादव ने बताया कि कानपुर जिला मनोरंजन कर अधिकारी गीता वर्मा की तहरीर पर संचालक प्रदीप कुमार व संजय जायसवाल तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed