{"_id":"596a58db4f1c1be7118b4927","slug":"one-killed-another-wounded-in-collision-with-animal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरोज से टकराकर एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरोज से टकराकर एक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:33 PM IST
सार
हमीरपुर में हादसा
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर-राठ रोड पर जा रहे बाइक सवारों के सामने अचानक वनरोज आ गए। इससे उनकी बाइक वनरोज से टकरा गई। रफ्तार तेज होने से दोनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। सिर में चोट लगने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
राठ कोतवाली के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी जिलानी (36) पुत्र रमजानी मवई गांव निवासी नारायण लोधी (35) पुत्र लोकनाथ के साथ खडे़हीलोधन भैंस खरीदने जा रहे थे। जिलानी बाइक चला रहा था। हमीरपुर-राठ रोड पर मुस्करा से निकलते समय पेट्रोलपंप के आगे पुलिया के पास अचानक सड़क पर वनरोज आ गए। वनरोज से टकराने के बाद बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक जिलानी और नारायण के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
दोनों को एंबुलेंस से कस्बे की सीएचसी भेजा गया। चिकित्सक ने जिलानी को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर शिवजी गुप्ता ने बताया कि जिलानी के सिर कान और मुंह से खून निकल रहा था। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि वह हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती। उन्होंने कहा कि दूसरे घायल के सिर में भी गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद नारायण को सदर अस्पताल भेजा गया। उधर, खड़ेहीलोधन निवासी बृजगोपाल लोधी ने बताया कि नारायण उनके रिश्तेदार हैं। वह भैंस खरीदने के लिए उनके यहां आ रहे थे। राठ निवासी जिलानी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हमीरपुर में हादसा