{"_id":"57c878a74f1c1bc9592cb580","slug":"old-shopkeeper-was-killed-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर मारा था वृद्ध दुकानदार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर मारा था वृद्ध दुकानदार को
hamirpur, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव में दुकानदार वृद्ध छेदी लाल की हत्या व लूट के मामले में पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस कड़ाई से पूूछताछ कर रही है।
अरतरा गांव निवासी छेदी लाल गुप्ता (65) की दुकान वाले मकान में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। गुरुवार को भी पूरी तरह गली में सन्नाटा पसरा मिला और मातम छाया रहा। ज्यादातर ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारोपी गांव के ही हो सकते हैं। पुलिस जिस तरह से संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी है, उससे इस मामले का खुलासा शीघ्र हो जाना चाहिए। छेदी लाल गुप्ता की हत्या के मामले में उसके पुत्र ओमप्रकाश ने धारा 394 व 302 के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां व कोतवाल घनश्याम पांडेय ने अलग-अलग टीमें बनाकर कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि मामले को शीघ्र ही उजागर कर दिया जाएगा। कहा कि घटना को अंजाम देने वालों को चिह्नित कर लिया है।