फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   old man died in accident

हादसे में वृद्ध की मौत

Mon, 09 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 09 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के राठ मार्ग पर निवादा गांव में साइकिल सवार वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने वे लोग शांत हुए।

विज्ञापन


ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा गांव निवासी हेतराम कुशवाहा (65) नलकूप मालिक से खेतीबाड़ी की देखरेख के पैसे लेने निवादा गांव आया था। सोमवार सुबह वह भतीजे हृदेश के साथ साइकिल से निवादा से स्वासा गांव जा रहा था। निवादा बस स्टैंड के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में साइकिल के पीछे बैठा हेतराम ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि साइकिल चला रहा हृदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed