फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Offering prayers to the rising sun, pray for the well-being of the family

Hamirpur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

Wed, 29 Oct 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 29 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Offering prayers to the rising sun, pray for the well-being of the family
फोटो 28 एचएएमपी 13- सुमेरपुर में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
भरुआ सुमेरपुर। छठ महापर्व के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने पर्व का समापन किया। प्रातः कालीन बेला में घाटों पर महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को दूध, जल और फल अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

घाटों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। सूर्य के दर्शन होते ही महिलाओं ने पूजन शुरू कर दिया। पुरुषों और बच्चों ने भी श्रद्धा के साथ छठी मइया का आशीर्वाद लिया। कुछ महिलाओं ने इस दौरान जरूरतमंदों को दान भी किया।
विज्ञापन

प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल लगातार निगरानी में जुटा रहा। नगर पंचायत कर्मियों ने घाटों की सफाई व्यवस्था बनाए रखी। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व ने जनमानस को भक्ति और उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, थानाध्यक्ष अनूप सिंह, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार निगम, लेखपाल अशोक कुमार एवं महेंद्र कुमार, अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पदमपत सिंहानिया आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो 28 एचएएमपी 13- सुमेरपुर में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद

फोटो 28 एचएएमपी 13- सुमेरपुर में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद- फोटो : संवाद

फोटो 28 एचएएमपी 13- सुमेरपुर में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद

फोटो 28 एचएएमपी 13- सुमेरपुर में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed