फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Number of examinees drops by 1,515; exam centers may be reduced.

Hamirpur News: 1515 परीक्षार्थी घटे, कम हो सकते परीक्षा केंद्र

Wed, 14 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Number of examinees drops by 1,515; exam centers may be reduced.
हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की घटी संख्या का असर परीक्षा केंद्रों पर भी पड़ सकता है। जिले में पिछले साल के मुकाबले इस बार 1515 परीक्षार्थी कम हुए हैं। पिछले वर्ष जिले में 43 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। इस बार केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों का डाटा बोर्ड को भेज दिया है। विभाग को 20 से 22 अक्तूबर के बीच परीक्षा केंद्रों की सूची मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 28,316 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 29,831 थी। यानी एक साल में परीक्षार्थियों की संख्या 1,515 घट गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो गिरावट की मुख्य वजह इंटरमीडिएट में कम हुए परीक्षार्थी हैं। हाईस्कूल में जहां 186 परीक्षार्थी बढ़े हैं, वहीं इंटरमीडिएट में 1,701 की कमी आई है। ऐसे में इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष के 43 केंद्रों से कम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में बढ़े परीक्षार्थी, इंटर में बड़ी गिरावट
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस बार हाईस्कूल में 15,317 और इंटरमीडिएट में 12,999 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में संख्या बढ़ी है लेकिन इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या घटने से कुल परीक्षार्थियों का आंकड़ा नीचे ला दिया है। यही वजह है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या में कटौती की संभावना जताई जा रही है। हालांकि केंद्रों की संख्या बोर्ड की ओर से प्रस्तावित सूची जारी होने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तियों के बाद तय होंगे परीक्षा केंद्र
केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के तहत जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों का डाटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजा जा चुका है। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों और अभिभावकों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित अधिकारियों की टीम आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद संशोधित सूची बोर्ड को भेजी जाएगी और अंतिम प्रक्रिया पूरी होने पर परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगेगी। फिलहाल निजी परीक्षार्थियों का डाटा आना बाकी है। डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों का डाटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है। इस बार 28,316 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed