फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Notice to 17 supervisors for negligence in SIR

Hamirpur News: एसआईआर में लापरवाही पर 17 सुपरवाइजरों को नोटिस

Fri, 28 Nov 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Notice to 17 supervisors for negligence in SIR
बैठक में भी रहे गैरहाजिर, कार्य भी संतोषजनक नहीं
विज्ञापन


जिले में 18657 मतदाताओं के नाम सूची से हटेंगे


संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान(एसआईआर) के कार्य में गणना प्रपत्रों का संग्रह और उनके डिजिटाइज्ड कार्य में लापरवाही सामने आई है। बीएलओ के कार्यो की समीक्षा के लिए लगाए गए सुपरवाइजर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे। समीक्षा बैठक से भी दूरी बनाए है। ऐसे 17 सुपरवाइजरों को चिंहित कर नोटिस जारी किया गया।


निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी केडी शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि हमीरपुर में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति अच्छी नहीं है। यहां पर धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। तैनात सुपरवाइजर न तो बीएलओ के कार्य की समीक्षा कर रहे है और न ही समीक्षा बैठक में आ रहे है। एसआईआर का कार्य प्रभावित हो रहा है। ब्रहस्पतिवार को सुबह सात बजे बुलाई गई बैठक में भी शामिल नहीं हुए। इसके बाद चिंहित 17 सुपरवाइजरों के एक दिन का वेतन रोके जाने की संस्तुति जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना से की गई है। इसी के साथ नोटिस भी दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ एसआईआर में अब हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 160234 मतदाताओं के गणना फार्म जमा हुए है। इसके अलावा राठ क्षेत्र में 217442 फार्मो का डिजिटाइजेशन हुआ है। दोनों ही विधानसभाओं में अब तक के सर्वे में 18657 मतदाताओं के नाम सामने आए है जो सूची से हटाए जाएंगे। इसमें से मृतक, जिला छोड़ चुके, दो स्थानों से मतदाता और अन्य कारणों के मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed