{"_id":"60f5aa098ebc3e83423318d9","slug":"notice-shopkeeper-hamirpur-news-hamirpur-news-knp641068070","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीडा ने पटरी दुकानदारों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीडा ने पटरी दुकानदारों को दिया नोटिस
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे की उद्योग नगरी में तीन दशक से राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जमीन पर टीन लगाकर चाय की दुकानें चलाने वाले आधा सैकड़ा दुकानदारों को नोटिस दी गई है। नोटिस में 10 दिन में पटरी खाली कराने के निर्देश हैं। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
औद्योगिक विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल संजय तिवारी की ओर से 8 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़क संख्या 20 में अवैध ढंग से कब्जा है। लिहाजा 10 दिन के अंदर इस भूमि को खाली किया जाए। इस नोटिस के बाद दुकानदारों में हड़कंप है। नोटिस के बाद सहमे पटरी दुकानदार रोहित, किशन, रामू, रामकुमार, श्याम सिंह, लल्लू, राधेश्याम, अरविंद, पप्पू, विनय, बल सिंह, राजकिशोर, सुरेश चंद्र, शफी अहमद, सुरेश कुमार आदि ने व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू को अपनी व्यथा सुनाई।
कहा वह तीन दशक से पटरी में दुकानें रखकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। अगर उन्हें यहां से हटाया गया तो उनके सामने भूखों मरने की नौबत खड़ी हो जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने डीएम के समक्ष समस्या को रख समाधान कराने का आश्वासन दिया है। यूपीसीडा के कर्मी सुखराम यादव ने बताया रिमझिम इस्पात लिमिटेड का विस्तारीकरण होना है। जिससे दिक्कतें हो रही हैं। इस वजह से दुकानदारों को नोटिस दिया है।