फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Notbandi dull the sweetness of molasses

नोटबंदी से फीकी गुड़ की मिठास

Tue, 06 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notbandi dull the sweetness of molasses
राठ के गल्ला मंडी में गुड़ बेंचने के लिए ट्रैक्टर पर बैठा किसान। - फोटो : Amar ujala

नोटबंदी ने यहां के मशहूर गुड़ की मिठास भी फीकी कर दी है। पुराने नोट चलन से बाहर होने पर किसानों को बड़ा झटका लगा है। गुड़ व्यापारी नए नोट देकर मनमाने दामों पर किसानों का गुड़ खरीद रहे हैं। बुंदेलखंड के राठ क्षेत्र की कुल 2468 हेक्टेयर जमीन के 15 फीसदी क्षेत्रफल में किसान गन्ने की खेती कर रहे हैं। गन्ना पैदा करने वाले किसान रात-दिन एक करके गन्ने के रस से गुड़ तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र में बनने वाला गुड़  मप्र, मुंबई, दिल्ली आदि प्रांतों में जाता है। इस गुड़ की ऐसी मिठास है कि मुंह में डालते ही अपने आप घुल जाता है। लेकिन इस साल नोटबंदी से गुड़ उद्योग पूरी तरह चौपट हो गया है। मंडी में गुड़ बेचने के लिए आने वाले किसान सारा दिन ट्रैक्टर लिए खडे़ रहते हैं। व्यापारी भी इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। इससे गुड़ बनाने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुड़  न बिक पाने से किसान अन्य फसलों के लिए खाद-बीज भी नहीं खरीद पा रहा है।
विज्ञापन


नोट बंदी ने तोड़ी किसानों की कमर  
बिलरख निवासी सीताराम ने बताया कि नोटबंदी ने तो कमर ही तोड़ दी है। जो माल 2600 रुपये प्रति कुंतल में बिकता था, वह आज व्यापारी 2200 से 2300 रुपये में खरीद रहे हैं। नोटबंदी से व्यापारी से अगर पुराना नोट लेते हैं तो माल की अच्छी कीमत मिलती है। नए नोट लेने पर औने-पौने दाम पर माल बेचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट बंदी से माल की कीमत हुई कम  
कस्बे की मंडी में गुड़ बेचने आए बहपुर गांव के किसान वीरपाल ने बताया कि उसने चार बीघा में इस साल गन्ना बोया था। अच्छी बरसात से गन्ने में ठीक ठाक रस निकल रहा है। उत्पादन भी अच्छा है। लेकिन नोटबंदी से 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गुड़ व्यापारी ले रहे हैं। नुकसान होने के बाद भी माल बेचना पड़ रहा है।


रुपये न होने से हो रही समस्या  
गुड़ व्यापारी पप्पू साहू का कहना है कि बैंक से नई करेंसी नहीं मिल रही है। पचास हजार की चेक लगाने पर बैंक मात्र बीस हजार रुपये का भुगतान कर रहा है। किसानों को तो अच्छा रेट चाहिए और नए नोट। नए नोटों की समस्या से हर कोई जूझ रहा है। इसलिए जितने रुपये हैं, उसी हिसाब से माल खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed