फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   no water in hamirpur branch of betwa neher

बेतवा नहर की हमीरपुर शाखा में पानी नहीं

Mon, 02 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
no water in hamirpur branch of  betwa neher

झांसी के राजघाट से निकली बेतवा नहर की (हमीरपुर शाखा) में पानी न आने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र की सभी माइनरें सूखी पड़ी हैं। किसानों को पलेवा की चिंता सता रही है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि जालौन जिले के कदौरा के किसानों ने पानी रोक लिया है। जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण खेत परती पड़े हैं। बेतवा नहर से पानी मिलने से किसान आसानी से पलेवा कर फसलों की सिंचाई कर लेते हैं, लेकिन इस बार हमीरपुर शाखा का पानी जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा तक ही आ सका है। कदौरा क्षेत्र के किसान नहर में आड़ा लगाकर पूरा पानी रोके  हैं।
विज्ञापन


 जबकि कुरारा विकासखंड मेें फैली बेतवा नहर की हमीरपुर शाखा सूखी पड़ी है। इससे क्षेत्र में भैंसापाली रजवाहा से देवीगंज, जखेला, कुशौलीपुरवा, डामर, गुलाबगंज, मलहरा, पारा, जल्ला, चकोठी, रिठारी, झलोखर, पतारा सहित अन्य गांवों के  किसान सिंचाई करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिवनी रजवहा से सरसई, टोडरपुर, शिवनी कुतुबपुर, मंगलपुर, बरुआ, बिलौटा, रघवा, शेखूपुर, शंकरपुर आदि गांवों को पानी मिलता है। क्षेत्र में राजकीय नलकूपों की संख्या 145 है। लेकिन अभी तक ज्यादातर नलकूप चल नहीं पाए हैं। वहीं एक दर्जन नलकूप फेल हो चुके हैं। ऐसे में किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

जल्ला के निकट से निकली बेतवा माइनर से लगे खेत के मालिक सुभाष श्रीवास्तव निवासी पारा ने कहा कि अगर नहर में पानी आया तो खेत की बुआई कर लेंगे। आसपास कोई प्राइवेट नलकूप भी नहीं है। इसी तरह जखेला के अजीत यादव ने बताया कि भैंसापाली रजवाहा में हर साल अब तक पानी आ जाता था लेकिन इस बार नहर में सिर्फ उदनपुर तक ही पानी आ सका है। नहर विभाग के अभियंता माइनरों में डाले गए आड़े खुलवाएं तो पानी आ जाएगा।


इसके लिए वह लोग कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन वहां के किसान लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इधर पंचायत चुनाव में अभियंताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में सिंचाई विभाग के नोडल/ मौदहा डैम के अधिशाषी अभियंता एसके पांडेय ने बताया कि राजघाट बांध में पर्याप्त पानी है। कुरारा क्षेत्र क ो भी पानी मिलेगा। अभी जनपद जालौन की सीमा तक नहर में पानी आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed