फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   No specialist for check-ups; 'Aarogya Mela' conducted merely as a formality.

Hamirpur News: जांच न विशेषज्ञ, खानापूर्ति में निपटाया आरोग्य मेला

Sun, 19 Jul 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
No specialist for check-ups; 'Aarogya Mela' conducted merely as a formality.
फोटो 19 एचएएमपी 22- गहरौली पीएचसी में उपचार करते चिकित्सक। संवाद
हमीरपुर/मौदहा/पौथिया/गहरौली। हमीरपुर जिले में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में खानापूरी हुई। जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दिखी। बदलते मौसम के कारण बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। गंभीर रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया।
विज्ञापन

नायकपुरवा पीएचसी में डॉक्टर शानिब शाहिद ने 33 मरीजों का उपचार किया, जिनमें बुखार और पेट दर्द के मरीज अधिक थे। सिसोलर में 40, करहिया में 46, भभई में 32 और अरतरा में 59 मरीजों को देखा गया। इन केंद्रों पर जांच सुविधा न होने से गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया।
विज्ञापन

गहरौली पीएचसी में बीते 10 दिनों से खून जांच ठप है क्योंकि 9 जुलाई को एलटी का तबादला हो गया था। इससे मरीजों को निजी पैथोलॉजी में महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही हैं। सीएचसी अधीक्षक रजत रंजन तिवारी ने बताया कि मौसम बदलाव से बुखार और वायरल संक्रमण बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ज्यादातर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण फार्मासिस्टों के भरोसे चल रहे हैं। मरीजों ने बताया कि पौथिया और कलौलीजार पीएचसी में भी आरोग्य मेले के दौरान ही डॉक्टर मौजूद रहे। बाकी दिनों में फार्मासिस्ट ही अस्पताल का संचालन करते हैं। कलौलीजार में 55 और पौथिया में 51 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 13 की मलेरिया व टायफाइड जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed