फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nine people in auto injured in collision with DCM

Hamirpur News: डीसीएम की टक्कर से ऑटो में सवार नौ लोग घायल

Sun, 14 Apr 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nine people in auto injured in collision with DCM
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर सजेती थानाक्षेत्र के रामपुर व दुर्गा मोड़ के बीच डीसीएम की टक्कर से ऑटो सवार नौ लोग घायल हो गए। छह घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घाटमपुर की ओर से मुख्यालय आ रहे ऑटो में सजेती थानाक्षेत्र के रामपुर व दुर्गा मोड़ के बीच पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में टिकवापुर निवासी मालती देवी (45) , भागीरथी, गजनेर निवासी शांति (45), घाटमपुर के तेजपुर निवासी वैशाली (24)व उसकी बहन नेहा (18), सुमेरपुर निवासी अरविंद सोनी (20) व सजेती के टिकवापुर निवासी विपिन (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। मालती व शांति की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। शांति ने बताया कि ऑटो में नौ लोग घायल थे। तीन लोगों को मामूली चोटें आई। बताया कि उसकी साड़ी पहिया में फंसने से वह सड़क पर घिसट गई। जिससे उसे ज्यादा चोटें आईं है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों इसे एडीजी द्वारा संज्ञान लिया गया था। जिसमें हमीरपुर कार्रवाई में सबसे आगे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

ऑटो में मानक से अधिक सवारियां
- मुख्यालय से घाटमपुर के बीच करीब दर्जनों ऑटो दिन भर सवारियां ढोते हैं। इतना ही नहीं क्षमता से अधिक सवारियां बैठा तेज गति से चलते हैं। जिम्मेदारों की इनायत पर सवारियों की जान जोखिम में डाल ऑटो संचालकों का धंधा खूब फल फूल रहा है। पुलिस व यातायात विभाग के नाम से इनमें जरा भी भय नहीं है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed