फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Newborn has deep wounds, referred from district hospital to Kanpur

Hamirpur News: नवजात को गहरे घाव, जिला अस्पताल से कानपुर रेफर

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Newborn has deep wounds, referred from district hospital to Kanpur
हमीरपुर। विरमा नदी किनारे झाड़ियों में फेंके गए नवजात (बच्चा) के शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस स्टाफ उसे बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से लेकर कानपुर गया है।
विज्ञापन

राठ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खेड़ा गांव निवासी रामसनेही रैकवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे गांव के बाहर नदी किनारे शौच करने गए थे।
तभी झाड़ियों से शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो नवजात नाल सहित पड़ा था। जिसके शरीर में कांटे लगे थे। पत्थर से नाल काटकर शिशु को घर ले गए।
बताया कि शरीर में कांटे एवं पीछे चोट होने के कारण अपनी पत्नी अनीता के साथ सीएचसी राठ में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। एक दिन के इलाज के बाद जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला कोआर्डिनेटर चाइल्ड लाइन साफवान अहमद ने बताया कि जब बच्चा स्वस्थ हो जाएगा तो उसे सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद वही बच्चे के हित में निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed