फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nephew going to uncle's wedding procession dies in an accident

Hamirpur Accident: चाचा की बरात में जा रहे भतीजे की दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम

Tue, 23 May 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nephew going to uncle's wedding procession dies in an accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर जिले के राठ में चाचा की बरात में जा रहे किशोर की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी घायल हुए हैं। मृतक व बाइक सवार उसके दोनों नाबालिग साथियों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की खबर मिलने के बाद गमगीन माहोल में शादी की रस्में पूरी कीं गईं।
विज्ञापन


जरिया थाने के अमूंद गांव निवासी सौरभ ने बताया रविवार रात चाचा मोहित की बरात कछवाकला गांव गई थी। बरात में शामिल होने के लिए उनके भाई पंकज (17) अपने रिश्तेदार सरीला के चंदू (15) व कुलपहाड़ के अन्नू (14) के साथ बाइक से जा रहे थे। साथ में अन्य बाइक पर रिश्तेदार थे। उमरिया व पहरा स्टैंड के पास रात करीब दस बजे राठ की ओर से जा रही कार ने पंकज की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों किशोर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर एमपी सिंह ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदू की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। सौरभ ने बताया वह तीन भाई पंकज, सौरभ व भीम थे। मृतक पंकज रोहतक में रहकर मजदूरी करदा था। चाचा की शादी में शामिल होने तीन दिन पहले ही गांव आए थे। 19 अप्रैल को पिता इंद्रपाल अनुरागी की बीमारी से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed