फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Neighboring woman slit child's throat, condition critical

Hamirpur News: पड़ोसी महिला ने बालक का गला रेता, हालत नाजुक

Wed, 01 May 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 01 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Neighboring woman slit child's throat, condition critical
राठ(हमीरपुर)। पड़ोसी महिला ने 10 साल के बालक की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों के चिल्लाने पर वह खून से लथपथ बालक को तड़पते हुए छोड़कर भाग गई। नाजुक हालत में बालक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना स्थल पर पहुंचकर फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के अतरौलिया मोहल्ला निवासी मेहताब ने बताया कि उनका बेटा शिवम कुमार (10) कक्षा तीन का छात्र है। बुधवार दोपहर वह कॉपी खरीदने के लिए मोहल्ले की दुकान पर जा रहा था। तभी पड़ोसी महिला कस्तूरी शिवम को पकड़ कर अपने कमरे में ले गई। आरोप है उसने हंसिया से बालक की गर्दन पर वार कर दिया।
विज्ञापन

बालक ने बचाव किया तो उसके हाथ, गर्दन व सिर में हंसिए से करीब छह वार किए। बालक की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे ललकारा तो महिला बालक को उसी हालत में छोड़कर भाग गई। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बालक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया है। उधर, कोतवाल उमेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर कस्तूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि मोहल्ले के लोग भी कई तरह की चर्चा कर रहे हैं उसकी संभावनाआें से इन्कार नहीं किया जा सकता है लेकिन जांच के बाद ही सत्यता सामने आएगी।







घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
झांसी के समथर निवासी मेहताब कई साल पहले यहां आकर अतरौलिया मोहल्ले में किराए पर रहने लगे थे। अपने साथ वह बेटे को लेकर आए थे। मेहताब के अनुसार उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह गल्ला मंडी में पल्लेदारी करते थे। बताया जा रहा है कि इसी मकान में आरोपी महिला कस्तूरी किराए पर अपने परिवार के साथ रहती थीं। इनका आपसी तालमेल था।

अचानक महिला ने बुधवार को मेहताब के बेटे को मारने का प्रयास किया। इसको लेेकर मोहल्ले वासी तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि करीब 10 दिन पहले मेहताब बिहार से एक महिला को पत्नी बनाकर लाए हैं। इसके बाद कस्तूरी से झगड़ा हुआ और मेहताब मोहल्ले के दूसरे मकान में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed