{"_id":"61c36b3a926b1554c60f7605","slug":"national-mathematics-day-and-s-ramanujan-jayanti-celebrated-hamirpur-news-knp6711146200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय गणित दिवस एवं एस.रामानुजन जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय गणित दिवस एवं एस.रामानुजन जयंती मनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में महान गणितज्ञ एस.रामानुजन के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित गणित विषय की क्विज प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रवक्ता प्रेमपाल द्विवेदी ने कहा कि गणित के बिना कोई भी व्यक्ति बुद्धिमान नहीं हो सकता। गणित एक प्रधान विषय है, इसमें सारे विषय निहित है। उन्होंने अपने एक मर्मस्पर्शी गीत ‘‘अरे बटोही चलता जा रे, गीत निराशा के मत गा रे’’ के माध्यम से सबको भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गणित विषय की क्विज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कक्षा 11ख के शुभम कुमार प्रथम तथा 12ख के यशकुमार द्वितीय व बालिका वर्ग में नवम् क की राधा प्रथम व प्रांजलि द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्रों को मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर सम्मानित किया। अमर सिंह, प्रमोद कुमार सोनी, अरविंद पटेरिया, ऋषिराज निगम, विजयभान सिंह, शिवनाथ साहू, रामप्रकाश अवस्थी, कमलकांत मिश्र, ज्ञानेश जड़िया, वेद प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे। वहीं राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।