फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Names of eligible beneficiaries removed from the housing scheme; ineligible ones added

Hamirpur News: आवास योजना में पात्रों के नाम काटे, अपात्रों के जोड़े

Mon, 07 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Names of eligible beneficiaries removed from the housing scheme; ineligible ones added
फोटो07एचएएमपी-04 शिकायत करने जाती महिलाएं। संवाद
फोटो07एचएएमपी-04 शिकायत करने जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

= महिलाओं का आरोप, खंड विकास अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर ग्राम पंचायत कुम्हऊपुर में विवाद खड़ा हो गया है। दस से अधिक महिलाओं ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर सूची में धांधली का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि पात्र होने के बावजूद उनके नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि अपात्र को जोड़ा गया है।
कुम्हऊपुर निवासी रोशनी, चंद्रकली, आरती, संगीता, रामकुमारी, छाया देवी, मिथिलेश, रानी देवी, कमलेश कुमारी समेत अन्य महिलाओं ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत के प्रशासक, सचिव, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार सूची में उनका नाम पात्रता के बावजूद काट दिया गया। वहीं, ऐसे लोगों के नाम शामिल किए जाने की शिकायत की गई है, जो योजना की पात्रता के दायरे में नहीं आते। ग्रामीणों का आरोप है कि सूची में पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिससे वास्तविक जरूरतमंद परिवार सरकारी आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जांच के बाद सामने आएगी हकीकत
शिकायत के बाद बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि सूची तैयार करने में नियमों का पालन हुआ या नहीं और किन परिस्थितियों में पात्र महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में दोबारा शामिल करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
------------------------------------

सायर गांव में आवास सूची पर उठे सवाल
हमीरपुर। विकास खंड क्षेत्र मौदहा के ग्राम सायर में सरकार की आवासीय योजना में अपात्रों के चयन का आरोप लग रहा है। गांव की राधा, गीता, संपत देवी, रामखिलावन समेत अन्य ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र दिया है। ग्राम प्रधान व सचिव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गरीब जो पात्र थे उनके नाम सूची से हटा दिया है। तीनों महिलाओं का कहना था कि उनके नाम पहली सूची में थे, लेकिन इस सूची से नाम हटा दिया गया। आरोप तो यह भी लगाया है कि पैसा लेकर अपात्रों का चयन किया जा रहा। शिकायतकर्ताओं का कहना है जिला प्रशासन दोबारा से सत्यापन कराए हकीकत सामने आ जाएगी।

-------------------
पात्रता श्रेणी में नाम फिर भी लाभ से वंचित
फोटो07एचएएमपी-05 संपत देवी।

सायर निवासी संपत देवी का कहना है कि वह गरीबी में गुजर बसर कर रही है। कच्चा मकान है बारिश में रहना मुश्किल होता है। पात्रता की श्रेणी में होते हुए भी सरकार की योजना के लाभ से वंचित है। सूची से ही नाम हटा दिया गया।
-----------------
सूची से काट दिया गया नाम
फोटो07एचएएमपी-06 राधा।
सायर निवासी राधा का कहना है कि उनकी कच्ची झोपड़ी का चाहे कोई निरीक्षण कर ले, पात्र ही बताएगा लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव को पात्रता की शर्तो में कमी नजर आ रही। यही वजह है कि सूची से नाम काट दिया गया। जिलाधिकारी से सत्यापन की मांग की है।

फोटो07एचएएमपी-04 शिकायत करने जाती महिलाएं। संवाद

फोटो07एचएएमपी-04 शिकायत करने जाती महिलाएं। संवाद

फोटो07एचएएमपी-04 शिकायत करने जाती महिलाएं। संवाद

फोटो07एचएएमपी-04 शिकायत करने जाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed