{"_id":"57fd279f4f1c1b266c28dfbe","slug":"mother-sent-devotees-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा किया
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मौदहा डेम में देवी प्रतिमा को विसर्जित करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा/गहरौली/कंधौली। दुर्गा प्रतिमाओं को मंगलवार को देर शाम तक भक्तों ने अश्रुपूरित नेत्रों के साथ मौदहा बांध में विसर्जित किया गया। इस मौके पर हजारों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां भगवती की पूजा अर्चना के लिए कस्बे के ऐतिहासिक मां कालिका देवी, जालपा मंदिर, शीतला देवी व महेश्वरी माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। देरशाम तक हवन पूजन व कन्याभोज का दौर जारी रहा। सभी ने मां के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी। क्षेत्र के ऐतिहासिक स्वामी ब्रह्मानंद बांध में देवी प्रतिमाओं को नम आंखों से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला मंगलवार की सुबह से शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से मुस्करा थाने का पर्याप्त फोर्स लगाया गया। इसके साथ ही कस्बे के डाकखाना तिराहे पर स्थापित देवी प्रतिमा स्थल पर लगातार तीन दिनों तक नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा प्रसन्नभूषण द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डा.प्रमोद अग्रवाल, धर्मेद्र शुक्ला, अविनाश गुप्ता, पंकज शिवहरे, वीरपाल आदि मौजूद रहे। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार गांव में डेढ़ दर्जन स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं को नौ दिनों तक पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को इन पंडालों में नौवीं की पूजा के बाद पूर्ण आहूति देकर सभी भक्तों ने बैंड बाजो के साथ देवी प्रतिमाओं का बड़े तालाब में इनका विसर्जन कर दिया। इस दौरान मुस्करा थाना पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रही।
विज्ञापन