{"_id":"62532c060b085135952508ac","slug":"mother-s-dance-with-singing-started-cheering-hamirpur-news-knp6904879175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां सिद्घिदात्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्र का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां सिद्घिदात्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्र का हुआ समापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। जगह जगह पर कन्या भोज के साथ पूजा पंडालों में भंडारे का आयोजन किया गया।
शहर के चौरादेवी मंदिर, गौरादेवी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने पूजा-अर्चना कर अपने व्रतों का परायण किया। हाथी दरवाजा मोहल्ला स्थित काली मंदिर से मां का डोला निकाल शहर भ्रमण कराया गया। विमल राय गुप्ता, क्रांति गुप्ता, नरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, राजेश, रामकिशोर आदि मौजूद रहे। उधर गौरादेवी नई बस्ती की महिलाओं ने अपने घरों में बोए जवारे निकाले। साथ ही देवी भक्तों ने गालों में सांग छिदवाकर सांगों का प्रदर्शन किया।
मुस्करा संवाद के अनुसार- नवरात्र के समाप्ति पर व्रत रहने वाली भक्तों ने मां कालिका मंदिर जाकर माथा टेक व्रत पूर्ण कर परायण किया। जवारों को सिर में रखकर समूह के रूप में मां कालिका मंदिर तालाब ले जाकर विसर्जित किया। उधर पौथिया गांव में पाथा माई मंदिर दिवाले से जवारा जुलूस निकाला गया। बैंड बाजे व डीजे के साथ जवारों को बेतवा नदी में विसर्जित किए।