{"_id":"6920b5bc7df0fd162f0475ca","slug":"more-than-five-blows-on-the-head-with-an-axe-search-for-the-killer-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-132794-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सिर पर कुल्हाड़ी से पांच से अधिक वार, हत्यारोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सिर पर कुल्हाड़ी से पांच से अधिक वार, हत्यारोपी की तलाश
Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। दिनदहाड़े दिल दहलाने वाली हुई घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें उसके सिर पर कुल्हाड़ी के पांच से अधिक वार मिले हैं। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना से मृतका के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरे भतीजे ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए अपनी चाची कल्ली (62) की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी धर्मेंद्र घटना को अंजाम देने के बाद कुल्हाड़ी लहराता हुआ मौके से भाग गया था। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना के कारण गांव के 12 से अधिक घरों में चूल्हे तक नहीं जले। बच्चों में इस कदर भय व्याप्त है कि वह अपनी माताओं की गोद से नहीं उतर रहे हैं।
सीओ राजकुमार पांडे ने बताया कि हत्यारोपी के गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। साथ ही गांव में भी पुलिस तैनात की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।