फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   More than 1500 farmers sought compensation from the insurance company.

Hamirpur News: 1500 से अधिक किसानों ने बीमा कंपनी से मांगी क्षतिपूर्ति

Thu, 09 Apr 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
More than 1500 farmers sought compensation from the insurance company.
हमीरपुर। बीते एक सप्ताह से लगातार आंधी-पानी व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का 1500 किसानों ने बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति मांगा है। क्षतिपूर्ति देने के लिए राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। अब तक 948 बीमित किसानों का सर्वे भी किए जाने का दावा किया जा रहा है।रबी सीजन में जिले के एक लाख 41 हजार 389 ऋणी किसान व 2589 गैर ऋणी किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। एक अप्रैल से लगातार हो रही ओलावृष्टि, आंधी व पानी ने सबसे अधिक गेहूं फसलों को हानि पहुंचाई है। ज्यादातर खेतों में खड़ी फसलें गिर गई हैं। जो फसलें खेतों पर कटी पड़ी हैं। वह सड़ने लगी हैं और बालियों के दाने काले पड़ रहे हैं। मंगलवार रात हुई बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। कटी फसलें डूब गईं। किसानों का मानना है कि अब अगर और बारिश हो रही है तो गेहूं में भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन



टोल फ्री नंबर 14447 में 72 घंटे के अंदर दें सूचना

बीमा कंपनी के जिला प्रभारी अजीत शर्मा ने बताया कि फसल का बीमा कराने वाले किसान भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दे सकते हैं। 72 घंटे के अंदर सूचना देना आवश्यक है। राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
कृषि व राजस्व टीमें गांव-गांव जाकर फसलों का सर्वे कर रही हैं। संबंधित बीमा कंपनी भी अपने स्तर से जो दावे प्राप्त हुए हैं, उनका सर्वे करने में जुटी है। अब तक करीब 948 दावों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल अभी दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना है। - डॉ. हरिशंकर, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed