{"_id":"688524685e7e7d2b630b6a75","slug":"modi-yogi-governments-are-against-the-constitution-and-reservation-mla-hamirpur-news-c-223-1-ham1002-127950-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी सरकारें संविधान और आरक्षण की विरोधी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी सरकारें संविधान और आरक्षण की विरोधी : विधायक
Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग में हरिप्रिया गेस्ट हाउस में सपा की ओर से आयोजित संविधान मान स्तंभ एवं आरक्षण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सपा नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि दोनों सरकारें संविधान एवं आरक्षण विरोधी हैं।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि बाराबंकी के सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें आरक्षण एवं संविधान की विरोधी हैं। इन्होंने दलितों, पिछड़ों, किसानों, अल्पसंख्यकों के हितों पर डाका डालकर इन्हें बेबस लाचार बना दिया है। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकारों में छात्रों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के महिलाओं के हितों पर लगातार हमले हो रहे हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा को प्रदेश में हाफ किया है। उसी तरह 2027 के चुनाव में इनको प्रदेश से साफ करना है।
गोष्ठी को प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार, शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव माया बाल्मिकी, रामप्रकाश प्रजापति, राजबहादुर पाल, नंदकिशोर शिवहरे ने संबोधित किया।
विज्ञापन
सभा में अजय यादव, अरुण सिंह यादव, बदलू फौजी, संजय यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, अजय पाल साहू, विकास गुप्ता, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।