{"_id":"6887cfb6db878ac6580c2a05","slug":"mobiles-found-with-prisoners-in-sub-jail-report-on-five-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-116603-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उप कारागार मेंं बंदियों के पास मिले मोबाइल, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उप कारागार मेंं बंदियों के पास मिले मोबाइल, पांच पर रिपोर्ट
Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महोबा। उप कारागार में दो बंदियोंं के पास से मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचे इसका किसी के पास जवाब नहीं है। डिप्टी जेलर ने पांच बंदियोंं के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डिप्टी जेलर का कहना है कि सफाई कार्य के दौरान मिले मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचे, इसकी जांच कराई जा रही है।
डिप्टी जेलर लालाराम ने बताया कि जेल वार्डर सुधीर कुमार भारती की ड्यूटी 26 जुलाई की सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बैरक संख्या 5, 6, 7 व 8 में निर्धारित थी। सुबह करीब दस बजे सुधीर कुमार बिजली मरम्मत और सफाई के लिए विचाराधीन बंदी प्रेम कुमार को लेकर बैरक नंबर सात में गया। सफाई के बाद बिजली मरम्मत के समय टीवी के सेटअप बॉक्स के पास छोटा मोबाइल बरामद हुआ। इसकी सूचना तत्काल जेल प्रशासन को दी गई। फोन चेक करने पर पता चला कि डायल नंबर बंदी प्रदीप उर्फ बउआ निवासी कुलपहाड़ के परिजनों का है। बंदी ने बताया कि मोबाइल फोन उसी का है। पूर्व में जेल अस्पताल में कार्य करने वाले बंदी पुष्पेंद्र निवासी बुड़ेरा ने उसे फोन चार्ज करने के लिए दिया था। इनके कब्जे से दो मोबाइल, एक सिम, तीन बैटरी व चार्जर बरामद हुआ। डिप्टी जेलर की तहरीर पर पुलिस ने बंदी प्रदीप उर्फ बउआ, पुष्पेंद्र, वीरेंद्र, उवैस और दुर्गा के खिलाफ कारागार अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, डिप्टी जेलर का कहना है कि पांच बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोबाइल उनके पास कैसे पहुंचे, इसकी जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटियां बदलती रहती हैं। जो भी दोषी होगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।