{"_id":"611d141be545567b262f3fef","slug":"minister-of-state-sadhvi-niranjan-jyoti-met-flood-victims-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलीं केन्द्रीय मंत्री: लोगों को बांटा राशन, आवास बनाने के लिए आर्थिक मदद दिलवाने का वादा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलीं केन्द्रीय मंत्री: लोगों को बांटा राशन, आवास बनाने के लिए आर्थिक मदद दिलवाने का वादा किया
Wed, 18 Aug 2021 07:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:39 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति को अपने दरवाजे पर पाकर उमाकांती भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री ने बांटा राशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को बांकी गांव पहुंचकर बलिनी दुग्ध उत्पाद समूह की डायरेक्टर उमाकांती पाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा उमाकांती ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उनकी मांग पर बांकी गांव में स्वयं सहायता समूह का कार्यालय बनाया जाएगा। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तीकरण के तहत वर्चुअल कार्यक्रम में उमाकांती पाल से बातचीत कर दुग्ध उत्पादन की जानकारी ली थी। इसके बाद बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने बांकी गांव पहुंचकर उमाकांती को सम्मानित किया।
मंत्री ने सीडीओ केके वैश्य को निर्देश दिए हैं कि समूह की सभी पात्र महिलाओं को आवास एवं शौचालय मुहैया कराएं। पूरे गांव का सर्वे कराकर आवास एवं शौचालय से वंचित लोगों को लाभ दिया जाए। उमाकांती की मांग पर उन्होंने ग्राम समाज की भूमि में दुग्ध उत्पादन संघ का कार्यालय बनाकर समूह के सुपुर्द करने के निर्देश भी सीडीओ को दिए हैं।

हौसला हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं
केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति को अपने दरवाजे पर पाकर उमाकांती भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। जब केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने पिता की गरीबी का जिक्र किया तो उमाकांती रोने लगीं। उन्होंने कहा जब व्यक्ति में हौसला हो तो वह कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। सपने बड़े देखने चाहिए और उसके लिए संघर्ष करना चाहिए। उमाकांती के भावुक होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें गले से लगा लिया।
उनका मंत्रालय 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न बांट रहा
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में गौरादेवी व यमुना घाट मोहल्ले के 50 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कोरोना जैसी महामारी को देखते उनके मंत्रालय से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है।

मनरेगा कार्यों की समीक्षा
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा के साथ ही मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ तालाब या गड्ढे की खुदाई करवाने तक ही सीमित न रखा जाए। जल संरक्षण के कार्यों, परंपरागत स्रोतों के जीर्णोद्धार के कार्यों को प्राथमिकता से शामिल किया जाए।
स्कार्ट वाहन को धक्का देकर कराया स्टार्ट
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्कार्ट वाहन अचानक खराब हो गया। इस पर मौजूद सुरक्षा कर्मी वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास करते रहे। वाहन स्टार्ट न होने पर केंद्रीय मंत्री अपनी कार में बैठकर कलक्ट्रेट स्थित सभागार पहुंच गई।