{"_id":"63e92fc4eb0330021e0da8ee","slug":"mineral-officer-transferred-after-the-incident-in-the-mountain-hamirpur-news-c-12-1-77847-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पहाड़ में घटना के बाद खनिज अधिकारी का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पहाड़ में घटना के बाद खनिज अधिकारी का हुआ तबादला
Sun, 12 Feb 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के गंज गांव स्थित चंदला पहाड़ पर आठ फरवरी को दो श्रमिकों की मौत होने की घटना के बाद शासन स्तर से महोबा में तैनात रहे खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह का स्थानांतरण मिर्जापुर जिले के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर आगरा के ज्येष्ठ खान अधिकारी आरबी सिंह को महोबा में तैनाती दी गई है।
गौरतलब है कि आठ फरवरी को चंदला पहाड़ में खनन कार्य के दौरान हादसा होने से श्रमिक मधु अनुरागी व महेंद्र अहिरवार की मौत हो गई थी। मामले में डीएम मनोज कुमार ने एडीएम रामप्रकाश को जांच सौंपी थी। जांच में पहाड़ पर मानक के अनुरूप खनन होता नहीं मिला था। जिस पर पट्टाधारक देवेंद्र गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। वहीं चौकीदार की तहरीर पर थाना कबरई में पट्टाधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
पहाड़ में दो श्रमिकों की मौत का मामला शासन स्तर पर पहुंच गया था। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने महोबा के खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह का स्थानांतरण करते हुए आगरा के ज्येष्ठ खान अधिकारी आरबी सिंह को महोबा के खनन प्रशासन संबंधी कार्यों के संपादन के लिए अग्रिम आदेशों तक निर्देशित किया है।