{"_id":"59062b5c4f1c1bcc34440fb3","slug":"merchants-strike-in-mandi-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मंडी में रही व्यापारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मंडी में रही व्यापारियों की हड़ताल
hamirpur
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों से कैश न निकलने को लेकर गल्ला व्यापारियों ने दूसरे दिन भी मंडी में कारोबार ठप कर हड़ताल जारी रखी। रविवार को सैकड़ों की संख्या में किसान अपना माल बिना बेचे बैंरंग लौट गए। कुछ किसानों ने बताया कि वह अपना माल मप्र ले जा रहे हैं। रविवार को भी मंडी में सारा दिन सन्नाटा पसरा रहा।
बतादें कि बैंकों सेे भुगतान न मिलने पर गल्ला व्यापारियों ने दूसरे दिन भी मंडी परिसर में हड़ताल जारी रखी। व्यापारियों ने किसानों का एक भी दाना माल नहीं खरीदा। किसानों के माल की खरीदारी न होने पर किसानों के चेहरे मायूस नजर आए। कुछ किसानों ने बताया कि शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों का माल नहीं खरीदा जाएगा तो दिक्कत होगी। किसानों ने बताया कि शादी होने से रुपयों की अति आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल और गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपक पुरवार ने बताया कि बैंकों द्वारा कैश न मिलने पर मंडी पूरी तरह बंद रहेगी।
वहीं दूसरे दिन मंडी बंद होने से अधिकांश किसानों ने अपना माल बेंचने के लिए मप्र का रुख कर लिया है। किसान रामसनेही, परमलाल आदि ने बताया कि वह अपना माल हरपालपुर ले जाकर बेंच रहे हैं। मंडी बंद होने से सरकार को राजस्व की करारी चोट लग रही है। वहीं प्रशासन के अधिकारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।