फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   MEMU arrived five hours late; passengers kept waiting.

Hamirpur News: पांच घंटे देरी से आई मेमू, यात्री करते रहे इंतजार

Sun, 14 Jun 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
MEMU arrived five hours late; passengers kept waiting.
फोटो 14 एचएएमपी 22- हमीरपुर के इचौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
हमीरपुर। रेलवे के झांसी मंडल में खैरार-इचौली-अकोना रेलखंड पर दोहरीकरण व इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। रविवार को खजुराहो कानपुर मेमू ट्रेन पांच घंटे विलंब से आई। भीषण गर्मी में यात्री हलकान रहे।
विज्ञापन



रेलखंड पर कार्य के चलते कानपुर-बांदा रेल मार्ग प्रभावित है। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को खजुराहो कानपुर मेमू ट्रेन का इचौली स्टेशन पर सुबह 7.20 मिनट पर आने का समय है। यह ट्रेन पांच घंटे देरी से 12.12 बजे पहुंची। इसी प्रकार कानपुर मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन का इचौली स्टेशन आने का समय सुबह 8.59 है। यह ढाई घंटे विलंब से 11.20 बजे पहुंची। वहीं जबलपुर लखनऊ 1 घंटे लेट रही। इंटरसिटी चित्रकूट एक्सप्रेस सहित कानपुर बांदा रूट से आने जाने वाली ट्रेनें ज्यादातर लेट चल रहीं हैं। शाम को आने वाली कानपुर खजुराहो 1 घंटे व मानिकपुर कानपुर भी 1 घंटे देरी से पहुंची। रेलवे मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि ट्रेनों के देरी से आने की सूचना पहले ही सभी स्टेशनों में व प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जा चुकी है जो 20 जून तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन



अखबई निवासी शबीना ने बताया कि उनके गांव से इचौली स्टेशन की दूरी 3 किलोमीटर है। अक्सर लखनऊ आना जाना रहता है। पहले जब चित्रकूट जबलपुर एक्सप्रेस इचौली स्टेशन में रुकती थी। कोरोना काल से इचौली स्टेशन में ठहराव न होने की कारण दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र सुधांशु यादव इचौली ने बताया कि वह शाहजहांपुर में इमरजेंसी ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन का कोर्स कर रहे हैं। जिस कारण उनका अक्सर कानपुर आना जाना रहता है। बताया कि पैसेंजर कानपुर लेट पहुंचने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है।



कुरारा निवासी शिब्बू ने बताया कि छतरपुर के खेराकछार गांव से घर जाने के लिए इचौली स्टेशन में 5 घंटे ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। बताया कि भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed