फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Memu and Mela special trains run after five days, relief

Hamirpur News: पांच दिन बाद चलीं मेमू व मेला स्पेशल ट्रेनें, राहत

Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Memu and Mela special trains run after five days, relief
भरुआ सुमेरपुर। मेमू और मेला स्पेशल ट्रेनों का शनिवार से संचालन शुरू करा दिया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

महाकुंभ में भीड़ का दबाव कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने 17 फरवरी की सुबह कानपुर सेंट्रल से चलकर मानिकपुर होकर नैनी तक जाने वाली मेमू ट्रेन के अलावा गोविंदपुरी से प्रयागराज तक चलाई जा रही मेला स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया था। इन दोनों ट्रेनों के निरस्त होने पर दैनिक यात्री परेशान थे। सुबह रागौल, अकोना, इचौली, खैरार, बांदा, खुरहंड, डिंगवाही, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर आदि जगहों को जाने वाली यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। पांच दिन बाद रेलवे प्रशासन ने शनिवार से इनका संचालन समयानुसार शुरू कराया। इससे लोगों ने राहत महसूस की।
दैनिक यात्री राजकुमार, बाबू गुप्ता, महेश गुप्ता, शिवनारायन, धीरू यादव, गुड्डू गुप्ता आदि ने बताया कि मेमू के बंद होने से सर्वाधिक परेशानी क्षेत्रीय लोगों को हो रही थी। लोग लोकल में आने जाने के लिए परेशान थे। इनके संचालन से सहालग के इस दौर में बड़ी राहत मिली है। मेमू का सुबह संचालन बेहद जरूरी है क्योंकि सुबह मानिकपुर की ओर जाने के लिए एकमात्र गाड़ी मेमू पैसेंजर ही है।
विज्ञापन

--------------------

महाकुंभ के लिए बढ़ाई गई बसें, बढ़ीं दिल्ली रूट के यात्रियों की मुश्किलें
हमीरपुर। प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर महाकुंभ के अंतिम स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। उन्हें लाने व ले जाने के लिए रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। मौजूदा में 40 बसें रूट पर दौड़ रहीं है। वहीं दिल्ली रूट पर शनिवार को मात्र एक बस भेजी गई। इससे दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि प्रयागराज पर कुल 40 बसें लगाई गईं है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। दिल्ली रूट पर शनिवार को एक बस भेजी गई है। यात्रियों को कानपुर होकर दिल्ली जाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed