फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Memorandum given to BSA regarding problems

Hamirpur News: समस्याओं को लेकर बीएसए को दिया ज्ञापन

Sun, 27 Jul 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to BSA regarding problems
हमीरपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक माह के अंदर निस्तारण न किए जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल, मंत्री अनुराग यादव ने बताया कि अत्यधिक गर्मी व उमस को देखते हुए विद्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 किया जाना चाहिए। बच्चे गर्मी व उमस के चलते उल्टी, दस्त व संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हो रहे है। वहीं, जिन शिक्षकों की अस्थाई वेतन वृद्धि रोकी गई उसे तुरंत बहाल किया जाए। इसके अलावा लंबित एरियर भुगतान कराने समेत अन्य मांगे रखी। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कुरारा रघुराज कुटार, प्रदीप कुशवाहा, पुष्पेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed