फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   MCB at women's hospital burnt out; medical tests disrupted for three hours.

Hamirpur News: महिला अस्पताल की फुंकी एमसीबी, तीन घंटे जांचें प्रभावित

Mon, 06 Jul 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
MCB at women's hospital burnt out; medical tests disrupted for three hours.
फोटो 06 एचएएमपी 05- जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में मोबाइल जलाकर मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओपीडी के दौरान बिजली बॉक्स में अचानक ब्लॉस्ट होने से मरीजों में खलबली मच गई। एमसीबी फुंकने से चिंगारियां व धुआं निकलता देख मरीज व तीमारदार गेट की ओर भागने लगे। कुछ ही देर में बिजली कट होने से ओपीडी में अंधेरा छा गया। इससे तीन घंटे मरीजों की जांचें प्रभावित रहीं। इस दाैरान मोबाइल की रोशनी में चिकित्सकों को मरीज देखा। कई मरीजों को बिना जांच के ही बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ओपीडी के दौरान मरीजों का तांता लगा हुआ था। अस्पताल में जहां बिजली बॉक्स लगा है वहां नीचे मरीजों के बैठने की बेंच पड़ी है। इसी दौरान बिजली बॉक्स में ब्लॉस्ट के साथ स्पार्किंग होने लगी। वहां बैठे मरीज व तीमारदार गेट की ओर भागे। हालांकि कुछ ही देर में बिजली कट हो गई। इससे ओपीडी में अंधेरा छा गया। हालांकि चिकित्सक कक्ष व परचा काउंटर में इन्वर्टर से दो घंटे काम चलता रहा। इसके बाद इन्वर्टर ठप हो जाने से चिकित्सकों को करीब एक घंटे मोबाइल की रोशनी में इलाज करना पड़ा। वहीं दवाओं का वितरण भी मोबाइल जलाकर करना पड़ा। करीब तीन घंटे भीषण उमस भरी गर्मी में मरीजों को परेशान होना पड़ा। दो घंटे बाद आए इलेक्ट्रीशियन ने बिजली बॉक्स की मरम्मत की तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे खराबी के बाद साढ़े 11 बजे व्यवस्था दुरुस्त हो सकी।
विज्ञापन




बिजली का काम है, तीन क्या छह घंटे भी लग सकते हैं। प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन को बुलाना पड़ता है। वह जब आएंगे तभी मरम्मत होगी। दो घंटे बाद बिजली व्यवस्था ठीक करा दी गई थी। एमसीबी फुंकते ही कुछ ही देर में बिजली कट हो गई थी। कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। - डॉ. राजीव शाक्य, प्रभारी सीएमएस जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला महिला अस्पताल में ओपीडी के बाद करीब पौन घंटे मॉकड्रिल कराई लेकिन किसी ने इस घटना की जानकारी नहीं दी है। ओपीडी गैलरी में कोई आग की घटना होने पर एक ही मुख्य गेट है। हालांकि फायर सिस्टम लगा हुआ है। मामले की जानकारी की जाएगी। - रेहान अली, सीएफओ।

फोटो 06 एचएएमपी 05- जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में मोबाइल जलाकर मरीज देखते चिकित्सक। संवाद

फोटो 06 एचएएमपी 05- जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में मोबाइल जलाकर मरीज देखते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed